पनागर: पुरानी रंजिश में बम धमाकों से दहली थी शोभापुर, पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, मुख्य हमलावर अब भी फरार
शोभापुर में बीते २८ मई को हुई सनसनीखेज बमबाजी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई थी, जहां बेखौफ बदमाशों ने बंटी रजक के घर और एक शराब दुकान को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ दो बम धमाके किए थे। इस दुस्साहसिक वारदात पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज दो आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय नगर निवासी अमर खरे और सोनू उर्फ