परसिया: ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती पर निकाली शोभायात्रा, जय परशुराम के नारों से गूंजी सड़कें, आकर्षक झांकियां बनाईं
ब्रम्ह समाज कल्याण मंडल ने रविवार को परशुराम जयंती पर छह बजे नगर में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बडी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। जय परशुराम के नारों से सडके गूज उठी। शिव मंदिर से शोभायात्रा शुरू की गई।शिव मंदिर से निकली शोभायात्रा में पांच झांकियां बनाई गई। शोभायात्रा में सबसे आगे घोडे पर सवार बालक बालिका थे। 7:30बजे समापन किया गया।