हैदरगढ़: नसीरापुर रसूलाबाद स्थित हनुमान चौराहा पर बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, कोठी पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
कोठी थाना क्षेत्र के जाफरपुर मजरे बिबियापुरघाट गांव निवासी रामअवध वर्मा पुत्र स्व. मैकूलाल वर्मा रविवार शाम नसीरापुर रसूलाबाद के हनुमान चौराहा से साइकिल से रसूलपुर मार्ग होकर अपने घर लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक सवार अज्ञात युवक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।