खरौनी मोड़ के पास नीचे लटक रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से सोमवार की दोपहर 2 बजे एक किसान का नाबालिग पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग की लापरवाही के चलते खरौनी मोड़ के समीप 11 हजार वोल्ट का तार काफी नीचे लटक रहा था। इसी कारण यह हादसा हुआ।