आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हुए नामांकन की संवीक्षा शनिवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में की गई। इस दौरान सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सौरभ कुमार भारती ने कहा कि आलमनगर विधानसभा सीट से नामांकन करने वाले सभी अभ्यर्थियों का पर्चा वैध पाया गया है। सभी अभ्यर्थी अपने-अपने चुनाव प्रचार हेतु मैदान में पूरी तरह से उतर चुके हैं।