हुज़ूर: रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरा एक युवक; बाल-बाल बची जान, CCTV फ़ुटेज आया सामने
Huzur, Bhopal | May 27, 2025 भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। विदिशा निवासी एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म से फिसलकर पटरी पर गिर गया। गनीमत रही कि स्टेशन पर मौजूद ट्रेन मैनेजर की सतर्कता ने युवक की जान बचा ली|