मोहम्मदगंज: बटऊआ गांव के घर में घुसकर हमला, महिलाओं-बच्चियों से दुर्व्यवहार का आरोप : कई घायल, गांव में तनाव
मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बटऊआ गांव स्थित चौहान टोला में मंगलवार रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि 25 से 30 लोगों की भीड़ ने एक परिवार के घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई महिला, पुरुष और बच्चों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।