बांधवगढ़: "मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक पर लटका ताला, इलाज की जगह शाम होते ही सजता है मयखाना!"
शहर के सिंगल टोला स्थित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक सरकार के स्वास्थ्य दावों की पोल खोलता नजर आ रहा है। जिस क्लिनिक को आम लोगों को मोहल्ले में ही स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए शुरू किया गया था, वहां अब इलाज नहीं, बल्कि ताला और अव्यवस्था दिखाई दे रही है।उमरिया के सिंगल टोला स्थित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक पर आज सुबह करीब 11 बजे खबर लगाने तक ताला लटका मिला