लक्ष्मीपुर: हरला गांव में फुफेरी बहनों ने जेंडर परिवर्तन के बाद मंदिर में रचाई शादी, लिए सात फेरे, वीडियो आया सामने
लक्ष्मीपुर प्रखंड में फुफेरी बहनों की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। हरला गांव की BPSC शिक्षिका नयनश्री कुमारी ने अपनी फुफेरी बहन राखी कुमारी से विवाह कर लिया। दोनों के बीच पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध था। शादी से पहले राखी ने जेंडर परिवर्तन कराया और अपना नाम राहुल रख लिया। परिजनों ने सोमवार को 2 बजे बताया कि इस प्रक्रिया पर 8 लाख रुपए खर्च हुए।