खगड़िया: कलेक्टर सभा कक्ष में जन समाधान एवं जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
खगड़िया। जिलाधिकारी विक्रम विरकर ने सोमवार शाम 5:00 तक कलेक्टर सभा कक्ष में आयोजित जन समाधान एवं जनता दरबार में आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों एवं आवेदनों पर विस्तार से विचार किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश