सिल्ली: पंडाडीह में रामचरितमानस पाठ कार्यक्रम में विधायक अमित महतो हुए शामिल
Silli, Ranchi | Mar 3, 2026 पंडाडीह में आयोजित रामचरितमानस पाठ कार्यक्रम में सिल्ली के विधायक अमित महतो शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया। इस अवसर पर विधायक अमित महतो ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि रामचरितमानस हमें सत्य, मर्यादा और समाज सेवा की प्रेरणा देता है।