छतरपुर के ग्राम कैंडी स्थित अजयपार बाबा धाम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को दोपहर करीब 1:30 बजे सेवादारों एवं श्रद्धालुओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महाराज जी को मिल रही धमकियों के बीच गनर उपलब्ध कराने और धाम परिसर में पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई है।