मेदिनीनगर (डालटनगंज): पोखराहा में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार
पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखराहा गांव में मंगलवार की शाम करीब साढ़े 5बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक घटना स्थल पर मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र स्थित उदयपुर नावाडीह गांव निवासी नागेवर तिवारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागेवर तिवारी अपने ससुराल लेस्लीगंज से वापस