रघुराजनगर नगरी: मैहर में बिरसा मुंडा और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की सुरक्षा की मांग को लेकर आदिवासी समाज ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
मैहर जिले की सारंग पंचायत अंतर्गत ग्राम बहिली में स्थापित क्रांतिवीर बिरसा मुंडा और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर आदिवासी समाज ने प्रशासन से गुहार लगाई है। समाज के प्रतिनिधियों ने डिप्टी कलेक्टर आशिमा पटेल को ज्ञापन सौंपकर प्रतिमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, वन विभाग की कार्रवाई पर रोक लगाने तथा भूमि आवंटन की मांग की।