रफीगंज शहर के डाक बंगला छठ घाट के समीप आयोजित मेला के चौथे दिन प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। गुरुवार रात्रि करीब 10 बजे मुख्य अतिथि के रूप में रफीगंज विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिंह शामिल हुए। प्रमोद ने बताया कि छठ पर्व के अवसर पर आजाद वीर संघ के द्वारा प्रत्येक वर्ष छठ मेला का आयोजन किया जाता है। यह हमारी संस्कृति और एकता का प्रतिक है।