ऊंचाहार: एहारी बुजुर्ग गाँव में बाइक की टक्कर से अधेड़ महिला घायल, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के एहारी बुजुर्ग गाँव में बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर अधेड़ महिला को जोरदार टक्कर मार दी, घटना में घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।गाँव की रहने वाली सूरजकली शुक्रवार की रात खेत से घर लौट रही थी, तभी घर के पास ही बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मार दी, परिजनों ने एम्बुलेंस की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया है ।