शाहजहांपुर: अल्हागंज पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले आरोपी टैंक चालक को किया गिरफ्तार, एसपी ग्रामीण मनोज कुमार अवस्थी ने दी जानकारी
25 जनवरी को थाना अल्हागंज क्षेत्र के सुगसुगी गांव के पास टैंकर की टक्कर से आटो सवार 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। अल्हागंज पुलिस ने एसओजी टीम की मदद से मैनपुरी क्षेत्र के कुरावली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी आरोपी टैंकर चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी।