मौदहा: तूफान और बारिश ने मौदहा तहसील क्षेत्र में बरपाया कहर
तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए, जिससे कई मार्ग अवरुद्ध हो गए और यातायात प्रभावित रहा। तेज हवाओं के कारण कई जगह बिजली के पोल और तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों के घरों की छतों पर रखे सामान उड़ गए। कई इलाकों में टीनशेड और बा