बालाघाट: गंगा दशहरा पर शंकरघाट में चलाया गया सफाई अभियान, नदी घाट और बड़े पुल के नीचे किया श्रमदान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर 25 मई को नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा जल संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर पालिका के सफाई मित्रों एवं कर्मचार