आगर: आगर कलेक्टर प्रीति यादव ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
आगर कलेक्टर प्रीति यादव ने सोमवार दोपहर 2 बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मरीजों से उपचार संबंधी जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर की गंदगी देखकर नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल सफाई के निर्देश दिए।