छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़रिया में खेत पर करंट लगने से 10 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल हरिओम पांडे (10) पिता बलराम पांडे को आज दोपहर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे बर्न वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।परिजनों के अनुसार घटना आज 01 जून दोपहर करीब 2:00 बजे की है। हरिओम खेत पर खेलने गया था।