चित्तौड़गढ़: राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेठी में भामाशाह द्वारा 60 जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री की गई वितरित
देशना वीरा केंद्र चित्तौड़गढ़ के द्वारा महात्मा गांधी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सेथी में 60 विद्यार्थियों को स्टेशनरी वितरित की गई। मुख्य अतिथि देशना चेयरपर्सन वीरा सुनीता सिसोदिया ने बताया कि वीरा स्वाति छाजेड़ की पुत्री के डॉक्टर बनने पर जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों को पेंसिल रबर शॉपनर कॉपी किताब आदि वितरित किए गए और बच्चों से मुलाकात की गई।