लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र में सुबह टहलने निकले युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के शांति नगर किस्को मोड़ निवासी झनकू लोहरा के 42 वर्षीय पुत्र मुकेश लोहारा की रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश लोहारा रोज की तरह सुबह करीब 4 बजे घर से चाय पीकर टहलने के लिए निकले थे, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर अवस्था में द