रूड़की: रुड़की कोतवाली क्षेत्र की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया
रुड़की कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती का मंगलोर क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद युवक के परिजनों ने युवक का रिश्ता कहीं और कर दिया है। आरोप है कि युवक अब शादी करने से इनकार कर रहा है। पुलिस के द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।