सोनीपत: नगर निगम कर्मचारी यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव सम्पन्न, 26 सितंबर को होगा प्रदर्शन
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई नगर निगम सोनीपत कर्मचारी यूनियन का त्रिवार्षिक चुनाव वीरवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। चुनाव की अध्यक्षता जिला प्रधान राजा चौहान ने की, जबकि चुनाव संचालन का कार्य संघ के महासचिव मांगेराम को चुना गया है कर्मचारी 26 सितम्बर को शहर में प्रदर्शन करेंगे और जिला उपायुक्त को ज्ञापन सोंपेंगे।