विदिशा नगर: कैंसर मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय, वर्गीकरण कर होगा उपचार
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में आयोजित कैंसर जांच शिविर के दूसरे दिन बड़ी संख्या में कैंसर पॉजिटिव मरीज सामने आने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मरीजों का वर्गीकरण कर बीमारी के प्रकार के अनुसार उपचार की व्यवस्था की जाएगी।रविवार दोपहर 12 बजे शिविर में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जांच की।