परबत्ता: कबेला गांव में भैंस नहलाने के दौरान नास धार में डूबे दो सगे भाई, 12 वर्षीय उत्कर्ष की मौत
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत कबेला पंचायत के कबेला गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसके बड़े भाई को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार कबेला गांव निवासी रामचंद्र राय के पुत्र दिव्यांश कुमार और 12 वर्षीय दिव्यांम कुमार उर्फ उत्कर्ष प्रतिदिन की तर