बाराचट्टी: बुमेर गांव के किसान के बेटे ने इंटरमीडिएट आर्ट्स में बाराचट्टी प्रखंड टॉप किया, सम्मानित
बाराचट्टी प्रखंड के अंतर्गत ग्राम बुमेर के रहने वाला किसान राजरूप यादव के पुत्र विपुल कुमार इंटरमीडिएट आर्ट्स में प्रखंड टॉपर बनने पर टैलेंटेड साइंस ट्यूटोरियल इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर अफाक सर ने उनके घर पर मंगलवार को सुबह 10:00 बजे सम्मानित किया ।इनकी कामयाबी पर क्षेत्र व गांव में खुशी का माहौल है। छात्र का कुल मार्क्स 467 अंक आया है। पिता किसान हैं।