महसी: अहिरन पुरवा के पास तेज रफ्तार बाइक कुत्ते से टकराई, पति-पत्नी की हुई दर्दनाक मौत
धनावा गांव निवासी रिजवान अपनी पत्नी रुबीना के साथ ससुराल इटहा के मजरा तिवारी पुरवा से वापस घर लौट रहे थे।इसी दौरान अहिरन पुरवा के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक अचानक सड़क पर आए कुत्ते से टकरा गई।हादसा इतना भीषण था कि रुबीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रिजवान को उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया