गिरियक: कोयरी बिगहा से दो साइबर ठग गिरफ्तार, कई सामान बरामद
Giriak, Nalanda | Dec 22, 2024 गिरियक थाना पुलिस ने कोयरी बिगहा के दक्षिण मरकट्टा बघार से शनिवार की रात करीब 9.15 बजे कई सामान के साथ दो साइबर ठग को गिरफ्तार कर लिया है. गिरियक थानाध्यक्ष साकिंद्र कुमार बिंद ने बताया कि गिरफ्तार दोनों साइबर ठगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर रविवार की दोपहर 12.45 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.