केलवाड़ा: दिनदहाड़े बाइक चोरी, पूरी वारदात CCTV में कैद; पुलिस जांच में जुटी। केलवाड़ा कस्बे में दिनदहाड़े बाइक चोरी की एक वारदात सामने आई है। चोरी की यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि अज्ञात व्यक्ति मौका पाते ही चंद सेकंडों में बाइक लेकर फरार हो गया। 6 दिसंबर