गढ़वा: खरौंधी कस्तूरबा विद्यालय प्रकरण: 5 संविदाकर्मी बर्खास्त, डीसी की बड़ी कार्रवाई
Garhwa, Garhwa | Jun 29, 2026 गढ़वा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खरौंधी में छात्राओं के बीमार होने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देश पर 24 घंटे के भीतर जांच कराई गई, जिसमें वार्डन, शिक्षिकाओं और रसोइया की लापरवाही सामने आई। घटना के बाद 77 छात्राओं का इलाज कराया गया और अब सभी छात्राएं पूरी तरह स्वस्थ हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर