बदायूं: बदायूं के उझानी कस्बे में हनुमानगढ़ी मंदिर के पास आवारा सांड के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल
Budaun, Budaun | Apr 18, 2026 बदायूं के उझानी कस्बे के स्टेशन रोड स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के पास शुक्रवार को 9 बजे के आसपास बालाजी पुरम का रहने वाला 25 वर्षीय सचिन पुत्र ऋषिपाल रेता भर रहा था तभी अचानक एक आवारा सांड वहां आ पहुंचा और युवक पर हमला बोल दिया। सांड ने युवक को सींगों से उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।