बालोद: खंड वर्षा के बीच अटका मानसून, जून के 26 दिन में पिछले साल से 16 मिमी कम बारिश, गुरूर में सबसे ज्यादा 46 मिमी की कमी
Balod, Balod | Jun 27, 2026 बालोद जिले में मानसून की रफ्तार अब भी सुस्त बनी हुई है। जून के 26 दिन बीतने के बाद जिले में औसतन केवल 39.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 55.5 मिमी वर्षा हुई थी। यानी इस बार अब तक 16 मिमी कम बारिश हुई है। शुक्रवार को दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही रही, जबकि शाम से रात तक कई स्थानों पर रुक-रुककर हल्की बारिश हुई।