थाना महुली में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने योगाभ्यास किया। इस कार्यक्रम में योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया गया। सभी ने रोज योग करने का संकल्प लिया।