जनपद महोबा में पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई। थाना चरखारी में पंजीकृत मुकदमे में आरोपी मुन्ना पुत्र मैयादीन अहिरवार को गंभीर चोट पहुँचाने के मामले में दोषसिद्ध पाया गया। सिविल जज, जू0डि0 चरखारी ने अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि की सजा और 1000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।