चंदौसी: गांव खटैटा में मंगलदल में रखे भूसे एवं उपले में लगी आग, हजारों का हुआ नुकसान
थाना कुढ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव खटैटा में उस समय हड़कंप मच गया, जब मंगलदल परिसर में अचानक आग लग गई। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 4 बजे की बताई जा रही है। आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मंगलदल में रखे उपले और भूसा आग की चपेट में आ गए, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया।