शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर ने थाना सदर बाजार व महिला थाना पुलिस बल के साथ रविवार को अशफ़ाक नगर चौकी क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।