खरगोन शहर में गुरुवार दोपहर 1 बजे फाल्गुन मेले के निमित्त विशाल निशान यात्रा निकाली गई। श्री सिद्धी विनायक मंदिर, कुंदा तट से प्रारंभ हुई यात्रा में सुसज्जित बग्घी में विराजित श्री श्याम बाबा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। सैकड़ों श्रद्धालु हाथों में निशान लिए भजन गाते और “हारे के सहारे” के जयकारे लगाते चल रहे थे।