जलेसर: खोजापुर में राजमिस्त्री का काम करते समय 40 वर्षीय व्यक्ति हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
Jalesar, Etah | May 27, 2026 एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के खोजापुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।घटना जब हुई युवक मकान पर काम कर रहा था।मृतक की पहचान जलेसर थाना क्षेत्र के पसियापुर गांव निवासी प्रमोद, पुत्र रामसरूप के रूप में हुई है। परिजनों ने तुरंत प्रमोद को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।