बेगूसराय: तेघरा थाना की पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को किया बरामद, नामजद अभियुक्त गिरफ्तार
तेघरा थाना की पुलिस ने अपहरण की गई लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि तेघरा थाना में 01 लड़की के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान कर लड़की को सकुशल बरामद कर लिया.