सादाबाद: मढनई में सड़क किनारे टहल रहे दादी-नाती को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों घायल, परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
मढ़नई में बुजुर्ग महिला कमलेश देवी अपने नाती विष्णु को गोद में लेकर सड़क किनारे टहल रही थी। पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दी जिससे महिला और मासूम बच्चा गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों व परिजनों द्वारा तत्काल दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ महिला का उपचार जारी है वही घायल बच्चे को डॉक्टर ने आगरा रेफर कर दिया है।