सोजत तहसील के शिवपुरा थाना इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग 162 जाडन बागावास के मध्य मवेशी को बचाने के चक्कर में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई । इस दुर्घटना में बाइक पर सवार बाइक चालक सहित तीन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जाडन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें एंबुलेंस के जरिए पाली रेफर कर दिया गया है ।