धरियावद: मूंगाणा के धाणी फला में करंट की चपेट में आया 8 साल का मासूम, छत पर मिला शव, खेलते समय घरेलू LT लाइन से हुआ हादसा
कस्बे के समीप धाणी फले क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 08 वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक सूरज 08 पुत्र गोपाल मीणा,निवासी धाणी राजकीय प्राथमिक विद्यालय जुनी बोरदा का कक्षा 03 का छात्र था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब 10 बजे खाना खाने के बाद सूरज घर के आसपास खेल रहा था।