मुरैना नगर: ओवरब्रिज चौराहे पर शराब दुकान के बाहर खुलेआम जाम छलके,पुलिस से बेखौफ शराबियों का वीडियो वायरल,महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल
मुरैना शहर के ओवरब्रिज चौराहे पर शासकीय शराब दुकान के बाहर खुलेआम शराबखोरी का वीडियो शुक्रवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।वीडियो में शराब-बीयर खरीदने के बाद लोग दुकान के आसपास ही जाम छलकाते नजर आ रहे हैं।स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि नशे में कुछ लोग महिलाओं और युवतियों पर आपत्तिजनक कमेंट करते हैं।लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।