चिड़ावा के निकटवर्ती गांव केहरपुरा कलां के रहने वाले राकेश कुमार लोहिया का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वे नागौर पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे और दीपावली के मौके पर घर आए हुए थे। तीन दिन पहले अचानक सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें झुंझुनूं के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां मंगलवार रात करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।