महनपुर क्षेत्र के ग्राम नांगल भावसिंह निवासी निशांत कुमार के यूपीएससी में चयन होने से गांव में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर शिक्षकों ने उनके घर पहुंचकर माला पहनाकर सम्मान किया और मुंह मीठा कराया। शिक्षकों ने कहा कि निशांत ने कड़ी मेहनत से कठिन परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।