झांसी: शादी के 6 महीने बाद पति की एक्सीडेंट में मौत, पत्नी को लेने जा रहा था, बाइक ने मारी टक्कर, 28 दिन बाद हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Jul 29, 2026 झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में बुधवार को एक्सीडेंट में घायल एक युवक की मौत हो गई। मृतक लवकुश विश्वकर्मा की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। बाइक से वह अपनी बहन के घर से पत्नी को लेने जा रहा था। रास्ते में सामने से तेज गति में आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसा 30 जून को हुआ था। तब से युवक का इलाज चल रहा था। 29 दिन लगातार इलाज चलने के बाद मौत हो गई।