मड़ियाहू: संपूर्ण समाधान दिवस में आए 116 मामलों में से 12 का हुआ निस्तारण
मड़ियाहूं तहसील सभागार में शनिवार की सुबह करीब 10 बजे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 116 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया