मड़ियाहू: बरसठी थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
बरसठी थाना पुलिस ने शनिवार को जानलेवा हमले के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने शनिवार की सायं करीब साढ़े 4 बजे बताया कि उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर दशमी की बारी तिराहे के पास से दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया।